April 17, 2026

निघासन के मनसा पुरवा में जन चौपाल, पिछड़ा आयोग सदस्य ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

0
Capture

निघासन के मनसा पुरवा में जन चौपाल, पिछड़ा आयोग सदस्य ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

स्थान – निघासन, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद की निघासन तहसील अंतर्गत मनसा पुरवा गांव में जन चौपाल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन के पिछड़ा आयोग के सदस्य Satyendra Singh Bari मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।

इस जन चौपाल में तहसील प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार दिव्यांशु शाही, लेखपाल, कानूनगो, खाद एवं रसद विभाग के अधिकारी, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव स्तर पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना रहा।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह बारी ने जन-जन तक पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो दोबारा जन चौपाल आयोजित कर जवाबदेही तय की जाएगी।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने राशन, सड़क, बिजली, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि अन्य के लिए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विनोद लोधी, नामित सभासद निघासन सुनील कुमार मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, कोटेदार जरनैल सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल, शिव भगवान, बालक गिरी, ग्राम प्रधान, कार्यक्रम संयोजक रामसागर जायसवाल एवं मंडल महामंत्री शिवकुमार पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष और विश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा, जिससे गांव के विकास को गति मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *