महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित निःशुल्क शिविर, 2 जुलाई को देंगे विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श
महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित निःशुल्क शिविर, 2 जुलाई को देंगे विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श
लखीमपुर खीरी। अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त महिलाएं अपने स्वास्थ्य को सबसे आखिर में रखती हैं। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करते-करते कई बार वे गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय रहते उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 जुलाई 2026 को बैसवाडा नर्सिंग होम, नौरंगाबाद, लखीमपुर खीरी में एक निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष शिविर में लखनऊ की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी खरे (MBBS, DGO, DNB, FRM) महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगी। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा।
आयोजकों के अनुसार आज के समय में बड़ी संख्या में महिलाएं अनियमित माहवारी, पीसीओडी/पीसीओएस, सफेद पानी की समस्या, हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय में गांठ, ओवरी सिस्ट, बांझपन, गर्भधारण में कठिनाई, बार-बार गर्भपात, थायरॉइड संबंधी समस्याएं, कमर व पेट दर्द तथा रजोनिवृत्ति से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही हैं। जानकारी और सही उपचार के अभाव में कई महिलाएं वर्षों तक कष्ट सहने को मजबूर रहती हैं।
डॉ. शिल्पी खरे का कहना है कि महिलाओं को किसी भी स्वास्थ्य समस्या को सामान्य समझकर टालना नहीं चाहिए। समय पर जांच और सही सलाह से अधिकांश स्त्री रोगों का सफल उपचार संभव है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण न केवल महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाता है बल्कि उनके परिवार की खुशियों और भविष्य को भी सुरक्षित करता है।
यह शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
“स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज और खुशहाल परिवार की आधारशिला है।” इसी संदेश के साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोग असुविधा से बचने के लिए पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
📞 संपर्क: 7081177999
📍 स्थान: बेसवाड़ा नर्सिंग होम, नौरंगाबाद, लखीमपुर खीरी
📅 तिथि: 2 जुलाई 2026
⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से।