🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी
नकली सोने की ईंट दिखाकर डेढ़ लाख की ठगी, निघासन पुलिस ने दो शातिर ठगों को भेजा जेल
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र में नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने नेपाल के नागरिकों को झांसे में लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
👮♂️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई में ठगों के पास से
-
3.22 ग्राम पीली धातु (नकली सोना)
-
डिस्कवर बाइक
-
नेपाली मुद्रा ₹1,25,000
बरामद की गई है।
📍 गिरफ्तार आरोपी सिंगाही और पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से इस तरह की ठगी में सक्रिय थे। मामले की जानकारी मिलते ही निघासन कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
🔎 पुलिस का कहना है कि ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जांच की जा रही है।
⚖️ दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर