June 4, 2026

बदौसा थाना के सामने पलटा डस्ट भरा ट्राला, बड़ा हादसा टला, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

0
WhatsApp Image 2026-05-19 at 3.17.25 PM

बदौसा थाना के सामने पलटा डस्ट भरा ट्राला, बड़ा हादसा टला, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

दिनेश कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता

बदौसा (बांदा)। नेशनल हाईवे-35 पर सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब बदौसा थाना के सामने डस्ट से भरा एक 14 चक्का ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कुछ पल के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला संख्या UP 33 CT 4616 चित्रकूट जनपद के भरतकूप से केशर डस्ट लादकर रायबरेली जा रहा था। वाहन को चालक प्रदीप कुमार पुत्र रामधनी निवासी रायबरेली चला रहा था। बताया गया कि सोमवार भोर लगभग 3:45 बजे जैसे ही ट्राला बदौसा थाना के सामने पहुंचा, तभी अचानक वाहन की गुल्ली टूट गई। तकनीकी खराबी के चलते ट्राले का अगला हिस्सा अलग दिशा में मुड़ गया और पीछे का हिस्सा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

घटना के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्राला पलटते ही सड़क पर धूल का गुबार फैल गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।

सुबह होते ही दो जेसीबी मशीनों और क्रेन की मदद से पलटे ट्राले को सीधा कराया गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को सड़क किनारे हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया। घटना के बाद काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed