March 2, 2026

अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे पर जिला अस्पताल में जागरूकता की बड़ी पहल, स्वास्थ्य योजनाओं की खुली पाठशाला

Share करें

अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे पर जिला अस्पताल में जागरूकता की बड़ी पहल, स्वास्थ्य योजनाओं की खुली पाठशाला

लखीमपुर खीरी।
अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और हाशिये पर रहने वाले वर्ग को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना ही अंतर्राष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 12 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है, ताकि आमजन को उनके स्वास्थ्य अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर कनिष्क, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खीरी अजीत कुमार वर्मा एवं असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के आशीष वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रभारी सीएमएस डॉ. आर.पी. वर्मा सहित चिकित्सालय स्टाफ और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडे ने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, स्टेमी सेंटर, जननी सुरक्षा योजना (JSY), परिवार नियोजन, क्षय रोग उन्मूलन, कुष्ठ रोग नियंत्रण, अंधता निवारण कार्यक्रम सहित विभिन्न लोक-कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया। इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला, जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. रचित मिश्रा, डॉ. इंद्रेश राजावत, डॉ. अक्षत मिश्रा तथा सीएमओ कार्यालय से डॉ. अक्षत अग्रवाल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का संदेश दिया गया, जिससे “स्वस्थ नागरिक—सशक्त समाज” की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।

About The Author