विधुत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: बिजली बिल राहत योजना बनी संजीवनी
बढ़ते बिजली बिलों से परेशान आम उपभोक्ताओं के लिए सरकार की बिजली बिल राहत योजना किसी वरदान से कम नहीं है। वर्षों से लंबित बिजली बिल, उस पर चढ़ा भारी ब्याज और हर महीने बढ़ता आर्थिक दबाव—इन सबका समाधान अब एक ही योजना में मिल रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ-साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जो सीधे तौर पर आम जनता को बड़ी राहत पहुंचा रही है।
योजना के अंतर्गत उन उपभोक्ताओं के बिल, जिनकी मासिक खपत से अधिक धनराशि दिखाई जा रही थी, उन्हें सिस्टम द्वारा स्वतः संशोधित कर दिया गया है। यानी उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा 31 मार्च 2025 तक के बकाया मूलधन पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे हजारों-लाखों उपभोक्ता अपने पुराने बिलों से मुक्ति पा सकते हैं।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना की जानकारी और पंजीकरण के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत उपकेंद्र, खंड कार्यालय, जनसेवा केंद्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर या गांव में लगाए गए विशेष कैंपों में जाकर अपने संशोधित बकाया बिल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाकर स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है।
पंजीकरण के लिए मात्र ₹2000 की प्रारंभिक धनराशि जमा करनी होगी, जिसके बाद शेष बकाया मूलधन को तीन आसान विकल्पों में भुगतान किया जा सकता है।
🔹 पहला विकल्प: जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करना चाहते हैं, वे पंजीकरण के 30 दिनों के भीतर पूरा भुगतान कर सकते हैं।
🔹 दूसरा विकल्प: ₹750 की मासिक किश्त—इसमें हर माह ₹750 के साथ उस माह का चालू बिजली बिल जमा करना होगा।
🔹 तीसरा विकल्प: ₹500 की मासिक किश्त—इसमें प्रतिमाह ₹500 तथा चालू माह का बिजली बिल देना अनिवार्य होगा।
किश्तों के माध्यम से भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा, बशर्ते वे प्रत्येक माह समय से भुगतान करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किश्त में देरी होने पर योजना का लाभ समाप्त हो सकता है, इसलिए नियमित भुगतान बेहद जरूरी है।

यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहारा बनी है, बल्कि मध्यम वर्ग और ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी सस्ती, सरल और उपभोक्ता-हितैषी योजना पहले कभी नहीं आई।
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस सुनहरे अवसर से वंचित न रह जाए।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर