धार से बड़ी राजनीतिक खबर | कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
**पेड़ काटने का कटर लेकर बैठक में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
SIR पर दिए सख्त निर्देश, भाजपा की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस**
संवाददाता: निलेश मालवीय | धार
धार जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला कांग्रेस समन्वय बैठक और SIR (विशेष पुनरीक्षण) को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक ने जिले की राजनीति को गरमा दिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा उमंग सिंघार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया। बैठक के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक और आक्रामक प्रदर्शन कर स्पष्ट संदेश दिया।
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं धार प्रभारी श्रीमती उषा नायडू, पीसीसी प्रभारी रघु परमार, सह-प्रभारी श्री पवार, सांसद प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, धार विधानसभा प्रत्याशी बालमुकुंद गौतम, प्रदेश सह-सचिव हरदेव जाट, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी मोहित, सरदारपुर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह दरबार, मनावर विधायक प्रतिनिधि लोकेश पाटीदार, बदनावर से राजेश राठौड़ सहित जिला कांग्रेस के प्रभारी, सह-प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने की।
दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, भाजपा की मानसिकता की निंदा
बैठक की शुरुआत टंट्या मामा भील, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।
सदन में भाजपा पर “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रीय नारों पर प्रतिबंध लगाने वाली मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की गई।
SIR को लेकर सख्त निर्देश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने SIR, मैपिंग और दावा-आपत्ति प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद जरूरी है और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजग, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी भूमिका निभानी होगी।
एआईसीसी सचिव एवं प्रभारी श्रीमती उषा नायडू ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और SIR प्रक्रिया में मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने SIR की समीक्षा करते हुए अपने विचार रखे।
वहीं पंकज लोधा (SIR के जिला कांग्रेस अध्यक्ष) ने SIR की संपूर्ण प्रक्रिया, वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति को विस्तार से सदन के सामने रखा।
सम्मान और स्वागत
बैठक में
-
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान
-
वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों
-
युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
उमंग सिंघार एवं श्रीमती उषा नायडू की उपस्थिति में किया गया।
बैठक के समापन के बाद एआईसीसी प्रभारी श्रीमती उषा नायडू ने पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक फीडबैक भी लिया।
बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन, कटर से किया प्रतीकात्मक विरोध
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के नेतृत्व में धार बस स्टैंड पर भाजपा सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे दिखावटी नारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान
-
एक गमले में “मोदी की तख्ती”
-
एक सूखे पेड़ पर “अडानी की तख्ती” लगाकर
आरी (पेड़ काटने का कटर) से प्रतीकात्मक रूप से काटने का नाटक किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जंगल बचाओ”, “आदिवासी बचाओ” के नारे लगाए और अडानी का पुतला दहन किया।
कॉर्पोरेट परस्ती के खिलाफ जनआक्रोश
यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की कॉर्पोरेट परस्त, पर्यावरण विरोधी और आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के जनआक्रोश का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज दीक्षित, मुजिब कुरैशी, हितेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, नगर पालिका धार के नेता प्रतिपक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने किया, जबकि जानकारी संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर ‘बंजी’ ने दी।
👉 धार में कांग्रेस का यह कार्यक्रम न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती का संदेश दे गया, बल्कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष के संकेत भी साफ कर गया।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर