आजमगढ़ से चौंकाने वाली खबर
**वर्दी का रौब, शादी का जाल और दहेज की ठगी
आजमगढ़ में पकड़ा गया फर्जी दरोगा प्रदीप यादव**
आजमगढ़ में फर्जी दरोगा बनकर घूम रहे प्रदीप यादव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर गांव-गांव रौब गांठता रहा और खुद को दरोगा बताकर लोगों का भरोसा जीतता रहा। इसी झांसे में आकर एक बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी उससे कर दी और 30 से 40 लाख रुपये तक दहेज में खर्च कर दिए।
जब साले ने खोल दी पोल
इस ठगी की परतें तब खुलीं, जब दुल्हन काजल यादव के भाई ने अपने जीजा को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए बिना बताए उनके बताए हुए थाने पहुंचने का फैसला किया।
थाने पहुंचकर साले साहब ने पूरे आत्मविश्वास से कहा—
“हमें दरोगा प्रदीप यादव से मिलना है, वो हमारे जीजा जी हैं।”
यह सुनकर थाना प्रभारी पहले हंस पड़े, फिर बोले—
“भाई, भांग पीकर आए हो क्या? इस थाने में ऐसा कोई यादव दरोगा है ही नहीं।”
फोन कॉल ने बढ़ाया शक
साले साहब ने तुरंत जीजा जी को फोन किया—
“जीजा जी, आप कहां हैं?”
उधर से जवाब आया—
“मैं थाने में ही हूं।”
साले साहब बोले—
“थाने में तो हम बैठे हैं, सामने थाना प्रभारी हैं, आप उनसे बात कर लीजिए।”
इतना सुनते ही फर्जी दरोगा ने फोन काट दिया और फिर 2–3 दिन तक मोबाइल बंद रखा।
ठग की पहचान, पुलिस भी रह गई हैरान
साले ने जब थाना प्रभारी को जीजा की फोटो दिखाई, तो प्रभारी ने तुरंत पहचान लिया और कहा—
“यह तो हमारे इलाके का सबसे बड़ा ठग प्रदीप यादव है।”
शिकायत और गिरफ्तारी
इसके बाद पीड़ित परिवार ने आजमगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैक किया और कुछ ही समय में आरोपी को दबोच लिया।
अब फर्जी दरोगा गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।
⚠️ सबक और सावधानी
यह मामला सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि समाज के लिए बड़ी चेतावनी है।
👉 माता-पिता के लिए जरूरी अपील
-
यदि रिश्ता पुलिस, दरोगा या किसी सरकारी पद का बताया जाए, तो
✔️ उसकी पोस्टिंग वाले थाने में जाकर पुष्टि जरूर करें
✔️ आईडी, बैज और सर्विस रिकॉर्ड की जांच करें -
सिर्फ वर्दी और रौब देखकर भरोसा न करें
🚨 अलर्ट रहें, सतर्क रहें —
क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर