श्रद्धा और उत्साह के साथ मनी भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती
✨ निबंध, भाषण व काव्य प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
लखीमपुर खीरी | 25 दिसंबर
जिले में भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष का समापन समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से आयोजित मुख्य समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने एकाग्रता से सुना।
🪔 दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, विद्यालय प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल, प्रो. गीता शुक्ला एवं प्रबंधक चंद्र भूषण साहनी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
🎭 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झांकियों ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति और अटल जी के विचारों पर आधारित प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।
🗣️ अटल जी के आदर्श अपनाकर चुनौतियों का करें साहस से सामना : डीडीओ
मुख्य अतिथि डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन और प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “प्रयास करने वाला हर विद्यार्थी विजेता होता है।” उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और अटल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हर प्रतिभागी हमारे लिए विजेता है। अटल जी का व्यक्तित्व आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाने वाला है।
🏆 अटल जी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मारी बाजी
शासन के निर्देशानुसार जिले में आयोजित निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डीडीओ एवं डीआईओएस द्वारा चेक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-
निबंध प्रतियोगिता
🥇 कुo खुशबू देवी
🥈 कुo अंजली गौतम
🥉 कुo नैन्शी वर्मा -
भाषण प्रतियोगिता
🥇 कुo आस्था वर्मा
🥈 कुo लाएबा अंसारी
🥉 शिवशंकर -
एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता
🥇 कुo अक्षरा सिंह
🥈 सजल दीक्षित
🥉 कुo ललिता
विजेताओं को ₹2,500 से ₹10,000 तक की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई।
👥 बड़ी संख्या में रहे गणमान्य अतिथि उपस्थित
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग, सदस्य अमित गुप्ता, नूतन गुप्ता, नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार निगम, सहित जिले के अनेक माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर