March 1, 2026

एसआरएम बरेली की दो सदस्यीय टीम ने पीएचसी अकैचनपुर लहरपुर का किया निरीक्षण

Share करें

लहरपुर (सीतापुर)।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से एसआरएम बरेली से आई दो सदस्यीय टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर लहरपुर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के अंतर्गत किया गया।

टीम ने निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर केबिन रूम, इमरजेंसी वार्ड, दवा स्टोर, प्रयोगशाला (लैब) सहित अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आयोजित आयुष्मान आरोग्य मेला के अवसर पर मौजूद मरीजों से टीम ने संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।

टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और टीम को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं।

About The Author