March 2, 2026

राष्ट्रगौरव | अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को नमन

Share करें

🇮🇳 राष्ट्रगौरव | अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को नमन 🇮🇳

क्रांतिकारी आंदोलन के महानायक, राष्ट्रगौरव अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्य स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी गौरवशाली जन्मभूमि बदरका, उन्नाव की पावन धरती पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं 166 भगवंत नगर विधानसभा प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जैसे वीर सपूतों का बलिदान भारत की आज़ादी की नींव है, जिनकी देशभक्ति और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

📍 उन्नाव | संवाददाता: अनुज सिंह

About The Author