राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश,जमीनी हकीकत से जुड़ीं सुजीता कुमारी, महिलाओं की सुनी पीड़ा, दी राहत की राह
जनसुनवाई में 46 नए व 75 लंबित मामलों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लखीमपुर खीरी, 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई। इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह तथा अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से जुड़े 46 नए मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। साथ ही पूर्व से आयोग के समक्ष विचाराधीन 75 लंबित प्रकरणों पर भी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाओं ने आयोग सदस्य के समक्ष अपनी व्यथा खुलकर रखी। उन्होंने पुलिस, पारिवारिक और सामाजिक उत्पीड़न संबंधी मामलों को विस्तार से बताया। श्रीमती सुजीता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान डीपीओ लवकुश भार्गव, डिप्टी सीएमओ डॉ अमितेश द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी, काउंसलर कय्यूम जरवानी और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर