March 2, 2026

“ऑपरेशन रक्षा” के तहत मानव तस्करी पर कड़ा प्रहार कोतवाली नगर क्षेत्र में एएचटी पुलिस का विशेष जन-जागरूकता व चेकिंग अभियान 🚔🛑

Share करें

“ऑपरेशन रक्षा” के तहत मानव तस्करी पर कड़ा प्रहार
कोतवाली नगर क्षेत्र में एएचटी पुलिस का विशेष जन-जागरूकता व चेकिंग अभियान
🚔🛑

लखीमपुर खीरी। मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर थाना एएचटी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन रक्षा” के अंतर्गत एक सघन विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्र वी०पा०ला०-एचसी-व-13/2023/71 दिनांक 07 जनवरी 2026 के अनुपालन में, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 के आदेशानुसार संचालित किया गया।

आज दिनांक 20.01.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल पर्यवेक्षण में 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन रक्षा” के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी एएचटी/एसजेपीयू), महिला उपनिरीक्षक सर्वेश मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव, श्री रामशरण (सीडब्ल्यूसी सदस्य, जनपद खीरी) तथा श्रीमती अंजुम परवीन (प्रभारी चाइल्ड लाइन) की संयुक्त टीम शामिल रही।

संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों एवं ढाबों में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय अथवा संदिग्ध गतिविधि प्रकाश में नहीं आई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

हालांकि, पुलिस टीम द्वारा संबंधित संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में यदि मानव तस्करी, अवैध गतिविधि या किसी प्रकार की शिकायत पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर उन्हें पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस का यह अभियान न केवल मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता, भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा का विश्वास भी पैदा करता है।
👉 ऑपरेशन रक्षा के माध्यम से पुलिस का संदेश स्पष्ट है—
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं।

About The Author