खेल और सहकारिता में ऐतिहासिक छलांग : मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
खिलाड़ियों का सम्मान, युवा सशक्तिकरण और किसानों के लिए सहकारी क्रांति
भोपाल | 24 दिसंबर 2025 | गोपाल शुक्ला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार की परिकल्पना—जहां केंद्र और राज्य साझा लक्ष्य, साझा गति और साझा परिणाम के साथ काम करते हैं—आज मध्यप्रदेश में पूरी मजबूती से ज़मीन पर उतरती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश ने बीते दो वर्षों में खेल, युवा कल्याण और सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। यह बात सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को अपेक्स बैंक समन्वय भवन, भोपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
खेल एवं युवा कल्याण: मध्यप्रदेश की नई पहचान
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी परचम लहरा रहे हैं। वर्ष 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सहभागिता कर पदक अर्जित किए।
उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स (तमिलनाडु) में प्रदेश ने 29 पदक जीते, जबकि 38वें नेशनल गेम्स (उत्तराखंड) में 67 पदकों के साथ मध्यप्रदेश ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक तालिका में रिकॉर्ड
वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने
-
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 57 पदक
-
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 391 पदक
अर्जित कर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया है। हॉकी एशिया कप 2025, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप (कजाकिस्तान), खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल (श्रीनगर) और एशियन केनो स्लालम चैंपियनशिप (चीन) में प्रदेश का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड, नए सितारे
प्रदेश के खिलाड़ियों ने केवल पदक ही नहीं, बल्कि नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए—
-
देव मीणा (पोल वॉल्ट)
-
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (50 मीटर राइफल शूटिंग)
-
समरदीप सिंह (शॉटपुट)
इन खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया।
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में मध्यप्रदेश की चमक
एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप–2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक कांस्य जीत में मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी अकादमी, भोपाल के अंकित पाल, तलैम प्रियोबर्ता और थोनाओजाम इंगालेंबा लुवांग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खिलाड़ियों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और भविष्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
-
अर्जुन, एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए गए
-
28 विक्रम पुरस्कार विजेताओं को शासकीय सेवा में नियुक्ति
-
ओलंपिक और एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राजपत्रित अधिकारी बनाए जाने का प्रावधान
करोड़ों की प्रोत्साहन राशि
वित्तीय वर्ष 2024-25 में—
-
राज्य स्तर: 1375 खिलाड़ियों को 1.16 करोड़
-
राष्ट्रीय स्तर: 228 पदक विजेताओं को 1.53 करोड़
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर: 51 खिलाड़ियों को 37.83 लाख
-
पेरिस ओलंपिक 2024 के 3 कांस्य पदक विजेताओं को 3 करोड़
-
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 विजेता क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये
2047 तक मध्यप्रदेश बनेगा स्पोर्ट्स हब
प्रदेश में वर्तमान में 18 खेलों की 11 खेल अकादमियां संचालित हैं, जहां 1300 से अधिक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिल रहा है।
भोपाल के नाथू बरखेड़ा में लगभग 985 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माणाधीन है।
सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाया जाए।
खेल विभाग के नवाचार और भविष्य की योजना
-
‘मेरा युवा मध्यप्रदेश’ पोर्टल
-
खेलो बढ़ो अभियान
-
एमपी युवा प्रेरक अभियान (MPYP)
-
पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटा
-
हर विधानसभा में आधुनिक खेल परिसर
-
खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025 (10–31 जनवरी 2026)
-
देश में पहली बार स्किल एन्हेंसमेंट प्रोग्राम, विदेशी प्रशिक्षण
सहकारिता: किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारिता से समृद्धि ही सरकार का मूल मंत्र है।
-
वर्ष 2024-25 में 34.42 लाख किसानों को 21,493 करोड़ रुपये का शून्य ब्याज ऋण
-
656 नवीन PACS, 758 दुग्ध एवं 203 मत्स्य सहकारी संस्थाओं का गठन
-
4536 PACS का कम्प्यूटरीकरण, ई-PACS से पारदर्शी सेवाएं
कमजोर जिला बैंकों का सशक्तिकरण
15 कमजोर जिला सहकारी बैंकों में से 6 को 300 करोड़ की सहायता, जिससे ऋण वितरण दोगुना हुआ।
PMKSK के तहत 24.66 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण।
रोजगार, डेयरी और निजी निवेश
-
एमपी चीता सहकारी बीज ब्रांड
-
NDDB के सहयोग से डेयरी विकास
-
दूध के दामों में ₹2.50 से ₹8.50 प्रति लीटर की वृद्धि
-
CPPP मॉडल से निजी निवेश और सहकारिता का समन्वय
भविष्य की बड़ी योजनाएं
-
डिफॉल्टर किसानों के लिए OTS योजना
-
ऑनलाइन KCC, एकीकृत ऋण व्यवस्था
-
IBPS के माध्यम से 2000 से अधिक भर्तियां (जनवरी 2026)
-
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में उत्कृष्ट संस्थाओं को सम्मान
खेल, युवा और सहकारिता—तीनों मोर्चों पर मध्यप्रदेश ने नई इबारत लिखी है। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के अनुसार, यह सिर्फ उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में और आगे ले जाएगी।
More Stories
संगठन ने जताया भरोसा, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा काफिला अरविंद गुप्ता बने जिलाध्यक्ष
जालौन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लघु सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
आयुष हत्याकांड: न्याय की गुहार लेकर परिजन पहुंचे सीएम योगी के दरबार में