पलिया: 21 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बदमाश गिरफ्तार, बाइक बरामद — आरोपी NDPS व आर्म्स एक्ट का पुराना अपराधी
पलिया कलां।
पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पलिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरदीप लेजा सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 21 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) तथा एक बाइक बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाज़ार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पर इससे पहले भी NDPS और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर