March 2, 2026

**दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिला उजाला, 229 उपकरणों ने बढ़ाया हौसला

Share करें

**दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिला उजाला, 229 उपकरणों ने बढ़ाया हौसला

सदर विधायक और सीडीओ ने किया शुभारंभ, 188 बच्चों को मिला सहारा**

लखीमपुर खीरी, 01 दिसंबर।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार का दिन दिव्यांग बच्चों के लिए खास रहा। महाराज नगर स्थित संविलियन विद्यालय रिसोर्स सेंटर में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण कैंप आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार और बीएसए प्रवीण तिवारी ने किया।

संवाद और सहयोग से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही परिसर में उत्साह का माहौल दिखा। अतिथियों ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

“दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं” – विधायक योगेश वर्मा

विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराना सिर्फ मदद नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को नया उड़ान देने का संकल्प है। उन्होंने कहा—
“ये बच्चे प्रतिभा से भरपूर हैं। जरूरत सिर्फ सही सहयोग और अवसर की है। सरकार हर कदम पर इनके साथ खड़ी है।”

“यह सपनों को दिशा देने का प्रयास है” – सीडीओ अभिषेक कुमार

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि यह महज़ उपकरण वितरण नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा—
“हर दिव्यांग बच्चे में एक अनोखी क्षमता छिपी है। हमारा छोटा-सा सहयोग उनके बड़े आत्मविश्वास में बदलता है।”

188 बच्चों को 229 उपकरण वितरित

कैंप में कुल 188 दिव्यांग बच्चों को 229 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें शामिल हैं—

  • ट्राईसाइकिल

  • व्हीलचेयर

  • सीपी चेयर

  • ब्रेल किट

  • स्मार्ट केन

  • टीएलएम किट

  • श्रवण यंत्र आदि

इन उपकरणों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को नई उम्मीद और मजबूती दी।

कार्यक्रम में रही व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम में सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, विशेष शिक्षक, फिजियोथैरेपिस्ट एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About The Author