March 2, 2026

**सड़कों पर उतरी जागरूकता, हस्ताक्षरों में दिखा संकल्प

Share करें

**सड़कों पर उतरी जागरूकता, हस्ताक्षरों में दिखा संकल्प

विश्व एड्स दिवस पर डीएम ने दिखाई रैली को हरी झंडी**

लखीमपुर खीरी, 01 दिसंबर।
विश्व एड्स दिवस पर शनिवार को शहर में जागरूकता का संदेश सड़कों पर उतरा। कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के साथ मिलकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हस्ताक्षर अभियान में दर्ज हुआ संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर बैनर पर संदेश लिखकर हुई। डीएम ने कहा कि
“एड्स से जुड़ी भ्रांतियां समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। सही जानकारी और जागरूकता ही सुरक्षा का प्रभावी माध्यम है।”
उन्होंने सभी से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर दिया जागरूकता संदेश

रैली में बड़ी संख्या में महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
रैली के दौरान छात्र तख्तियां और बैनर लिए नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे—
“एड्स से न डरें – जानें और बचें”,
“जागरूकता बढ़ाएं – एड्स मुक्त समाज बनाएं।”

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। छात्रों ने राहगीरों को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। रैली अंत में सीएमओ कार्यालय पहुँचकर सम्पन्न हुई, जहाँ सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने एड्स रोकथाम और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

पूरे दिसंबर चलेगी जागरूकता श्रृंखला

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिसंबर माहभर जिले में जागरूकता गतिविधियाँ जारी रहेंगी, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. एस.सी. मिश्र, डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी, डॉ. धनीराम, डीपीएम अनिल यादव, जिला डीपीएम कॉर्डिनेटर रणजीत कुमार और टीबी-एचआईवी कॉर्डिनेटर अनुदीप वर्मा मौजूद रहे।

About The Author