June 4, 2026

राष्ट्रध्वनि-भारतवाणी के सम्पादक को दी गई थी फोन पर धमकी-अवैध अस्पताल संचालक के गुर्गे पर सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

0
WhatsApp Image 2026-05-17 at 3.10.05 PM

राष्ट्र ध्वनि भारतवाणी के सम्पादक विवेक गुप्ता को दी गई थी फोन पर धमकी-अवैध अस्पताल संचालक के गुर्गे पर सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

लखीमपुर खीरी। सीतापुर जनपद के दंडपुरवा गांव में संचालित कथित अवैध अस्पताल के खिलाफ खबर प्रकाशित करना अस्पताल संचालकों को भारी पड़ गया। मामले को उजागर करने वाले राष्ट्र ध्वनि भारतवाणी के सम्पादक विवेक गुप्ता को फोन पर धमकी देने के आरोप में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दंडपुरवा गांव में पेट्रोल पंप के सामने बेसमेंट में संचालित कथित अवैध अस्पताल में बिना मानकों के इलाज और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किए जाने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रसारित होने के बाद अस्पताल संचालक के कथित गुर्गों द्वारा सम्पादक विवेक गुप्ता को फोन कर धमकियां दी गईं तथा खबर हटाने का दबाव बनाया गया।

पीड़ित सम्पादक विवेक गुप्ता द्वारा पूरे मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी को लिखित रूप में दी गई। शिकायत के साथ फोन कॉल रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि निष्पक्ष पत्रकारिता सुरक्षित रह सके।

वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed