2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तेली संगठनों ने ठोकी दावेदारी
नीरज कुमार
ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी
राष्ट्रध्वनि भारत वाणी न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर खीरी। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा निघासन खीरी की एक महत्वपूर्ण बैठक ढखेरवा चौराहा पर आयोजित की गई। यह बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमान दिनेश जायसवाल के निर्देशानुसार संपन्न कराई गई, जिसमें तेली समाज के लोगों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक दावेदारी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले में तेली समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, इसके बावजूद अब तक समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि तेली समाज का भी चुनाव लड़ना और नेतृत्व करना अधिकार है। उन्होंने दो टूक कहा कि “हम अपने हक की लड़ाई आर-पार तक लड़ेंगे, क्योंकि अपना अधिकार मांगना हमारा मूल अधिकार है।”
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि तेली समाज अब केवल दर्शक नहीं रहेगा, बल्कि राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगा। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में तेली समाज अपने प्रत्याशी उतारेगा और संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीमान गंगाराम जायसवाल, श्री विनीत जायसवाल, श्री प्रदीप जायसवाल सहित ग्राम सभा के सैकड़ों तेली समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के माध्यम से तेली समाज ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले चुनाव में उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती और यदि अधिकार नहीं मिले तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर