थाना मैगलगंज पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मैगलगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धनंजय पुत्र महेश प्रसाद, निवासी मिन्नापुर, थाना मितौली, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।
थाना मैगलगंज पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर