थाना कोतवाली सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए अभियुक्त मो0 राशिद पुत्र मो0 सईद, निवासी शेखसराय खैराबाद, थाना खैराबाद, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 42/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर