बेहजम ब्लॉक में जुटे पत्रकार, संगठन की एकता और मजबूती पर दिया गया जोर
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) की मासिक बैठक ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत भूलनपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने की, जिसमें जिले भर से पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी विपिन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही मितौली तहसील सचिव प्रदीप मिश्रा और बेहजम ब्लॉक सचिव युवराज मिश्रा की विशेष उपस्थिति ने बैठक को और प्रभावशाली बनाया।
बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची तस्वीर जनता के सामने लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया और पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील की।

जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों को आपसी समन्वय बनाए रखना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों और संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बेहजम ब्लॉक टीम की ओर से पत्रकारों को माला पहनाकर डायरी एवं पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन विपिन मिश्रा ने किया।
समापन अवसर पर सभी पत्रकारों ने संगठन की एकता बनाए रखने और पत्रकारिता की गरिमा की रक्षा करने का संकल्प लिया।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर