March 1, 2026

राहवीरों का सम्मान, छात्रों में जागरूकता की नई उड़ान: सड़क सुरक्षा माह का समापन

Share करें

राहवीरों का सम्मान, छात्रों में जागरूकता की नई उड़ान: सड़क सुरक्षा माह का समापन

लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी।
जिले में सड़क हादसों को कम करने और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए गए सड़क सुरक्षा माह का समापन शुक्रवार को अटल सभागार में सम्मान समारोह के साथ हुआ। समारोह में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों, छात्रों और जागरूकता के संदेशवाहकों को सम्मानित किया।

राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले सुनील कुमार एवं अभिषेक को डीएम द्वारा प्रमाण पत्र एवं धनराशि स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने कहा कि राहवीर योजना समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।

कार्यक्रम में आयोजित भाषण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा 12 सड़क सुरक्षा मित्रों को हेलमेट प्रदान कर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाए बिना दुर्घटनाओं पर नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने स्तर पर नियमों का पालन करे, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, एआरटीओ शांति भूषण पांडे, पीडब्लूडी अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।

About The Author