March 1, 2026

क्षत्रिय राठौड़ (तेली) समाज का 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न

Share करें

क्षत्रिय राठौड़ (तेली) समाज का 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न

16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सामाजिक एकता की बनी मिसाल

बदनावर।
क्षत्रिय राठौड़ (तेली) समाज का 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन बुधवार को नगर के होती मैरिज गार्डन में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधे, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उल्लास और मंगलमय वातावरण बना रहा।

पं. अनिल शास्त्री (जलोद वाले) के आचार्यत्व में पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। सम्मेलन में अतिथि के रूप में राठौड़ तीर्थ धाम सदस्य नरेंद्र राठौड़, धार समाज अध्यक्ष कमल राठौड़, खाचरोद तहसील अध्यक्ष मांगीलाल राठौड़, नागदा जंक्शन तहसील अध्यक्ष महेंद्र राठौड़, गोपाल राठौड़ (नामली), मनीष राठौड़ (दुर्गा धाम), ललित राठौड़ (बड़नगर) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक भंवर सिंह शेखावत रहे, जिन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का मोती की माला एवं बेंच पहनाकर सम्मान किया गया।

अतिथियों का स्वागत विवाह समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, नारायण राठौड़, छगनलाल राठौड़ एवं मूलचंद राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही वर-वधू पक्षजनों का आवागमन शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त में विवाह संस्कार पूर्ण होने के बाद सहभोज का आयोजन हुआ, तत्पश्चात विदाई की रस्म निभाई गई।

समिति की ओर से नवविवाहित जोड़ों को सोने-चांदी की राशि के साथ बर्तन, पलंग, बिस्तर, आलमारी आदि घरेलू सामग्री भेंट की गई। सम्मेलन में धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बांसवाड़ा, देवास सहित विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ों ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि अब तक आयोजित सम्मेलनों में कुल 760 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।

व्यवस्थाओं में कार्यालय प्रभारी मुकेश राठौड़, राजमल राठौड़, प्रहलाद राठौड़, संस्कार शाला में मूलचंद राठौड़, पटेल पवन राठौड़, कैलाश राठौड़, भोजनशाला में अशोक राठौड़, संदीप राठौड़, राधेश्याम राठौड़, सुरेन्द्र राठौड़, बंटी राठौड़, नवनीत राठौड़, गोपाल राठौड़ (मंत्री), विनोद राठौड़** सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया। जल प्रदाय व्यवस्था सिद्धि विनायक आरओ एवं नर्मदा आरओ वॉटर द्वारा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन बलराम राठौड़ ने किया। स्वागत मंच व्यवस्था गौरव एवं कपिल राठौड़, जबकि पार्किंग व्यवस्था कांतिलाल राठौड़ ने संभाली। आभार प्रदर्शन पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष मूलचंद राठौड़ ने किया।
जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित राठौड़ द्वारा दी गई।

संवाददाता: निलेश मालवीय, बदनावर

About The Author