March 1, 2026

18 मार्च को बदनावर पधारेंगी साध्वी ऋतम्भरा दीदी

Share करें

18 मार्च को बदनावर पधारेंगी परमपूज्या साध्वी ऋतम्भरा दीदी

सायं 5 बजे विराट धर्मसभा में देंगी ओजस्वी प्रवचन

बदनावर।
सनातन धर्म की प्रेरणास्रोत, राष्ट्रचेतना की प्रखर उद्घोषिका परमपूज्या दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी आगामी 18 मार्च 2026 को बदनावर नगर पधारेंगी। उनके पावन आगमन के अवसर पर सायं 5 बजे विराट धर्मसभा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे अपने ओजस्वी, प्रेरणादायी एवं राष्ट्रप्रेरक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।

धर्मसभा में दीदी माँ धर्म, संस्कार, राष्ट्रभावना, सामाजिक समरसता एवं जीवन मूल्यों पर अपने अमृत वचनों के माध्यम से समाज को जाग्रत करेंगी। उनके आगमन की सूचना से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बदनावर सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस अवसर पर स्वामी सत्यश्रेय गिरि जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि दीदी माँ के विचार युवाओं, मातृशक्ति एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायक होंगे।

आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित धर्मसभा में सहभागी बनें और परमपूज्या साध्वी ऋतम्भरा जी के प्रेरक एवं अमृतमय प्रवचनों का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

संवाददाता: निलेश मालवीय, बदनावर

About The Author