March 1, 2026

24 घंटे में खुलासा: ट्रैक्टर बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

Share करें

24 घंटे में खुलासा: ट्रैक्टर बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

अतर्रा (बांदा)। जिला संवाददाता: दिनेश कुमार

थाना अतर्रा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना अतर्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, अतर्रा निवासी साहिद अली पुत्र सादिक ने 08 फरवरी 2026 को थाना अतर्रा में सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

लगातार गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ओरन रोड जरुहा चौकी मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद हुई।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है। थाना अतर्रा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author