March 1, 2026

निघासन सिविल बार एसोसिएशन का विरोध, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share करें

निघासन सिविल बार एसोसिएशन का विरोध, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी/निघासन। निघासन सिविल बार एसोसिएशन ने रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद खां की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव निगम को सौंपा।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बार एसोसिएशन ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, प्रदेशभर में अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा न्यायालय परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एसोसिएशन ने सरकार से न्याय दिलाने और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author