March 1, 2026

अतर्रा में बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

Share करें

अतर्रा में बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

जिला संवाददाता | अतर्रा (बांदा)

अतर्रा नगर स्थित सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, बांदा रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु सहाय का नगर आगमन पर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु सहाय ने अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग को दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार से लगातार मांग की जा रही है और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश साहू (नगर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी अतर्रा), रमेश चंद्र कोरी (सदस्य), कल्लू राम जाटव (चेयरमैन, अतर्रा), गौरी शंकर गुप्ता, कैलाश बाजपेई, जगदीश गुप्ता, विक्की भैया, भानु प्रताप सिंह, नसीम, कल्लू गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण नारों के बीच अतिथि का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग प्रमुख रूप से छाई रही।

About The Author