अतर्रा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अतर्रा नगर में शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई कोतवाली के पास बांदा रोड से शुरू हुई। नगर पालिका द्वारा निर्मित सरकारी नाले के ऊपर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया और अतिक्रमणकारियों को तुरंत सामान हटाने की चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए अभियान को जारी रखा। नायब तहसीलदार कुमार शिवम मौर्य सहित नगर पालिका की टीम पूरी मुस्तैदी से मौजूद रही।
प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार गुप्ता, जिला संवाददाता
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर