फरहदपुर में संत निरंकारी सत्संग में पहुंचीं डॉ. आंचल वर्मा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
संवाददाता: अनुज सिंह
औरास।
आज 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के गांव फरहदपुर में बी.एल.ए. विपिन पाल द्वारा आयोजित संत निरंकारी सत्संग कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की भावी विधायिका प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एवं विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सत्संग कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच सामाजिक एकता, सद्भाव और सेवा भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संत निरंकारी मिशन के सेवा, मानवता और भाईचारे के सिद्धांतों की सराहना की। डॉ. आंचल वर्मा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली। सत्संग के समापन के बाद उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर