कोतवाली परिसर अतर्रा में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
राजस्व मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, फरियादियों को मिली राहत
अतर्रा (बांदा)।
जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली परिसर अतर्रा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी ने की। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
कोतवाली प्रभारी द्वारा एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कई मामलों का मौके पर ही गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया गया। इससे फरियादियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से भूमि विवाद, सीमांकन, कब्जा, नामांतरण एवं अन्य राजस्व मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी, अभिषेक तिवारी, विश्व प्रताप, क्षेत्रीय लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाया जाएगा।
थाना समाधान दिवस के माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समस्याओं का समाधान सहज और शीघ्र हो पाता है।
दिनेश कुमार गुप्ता
जिला संवाददाता
राष्ट्रध्वनि भारतवाणी
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर