March 1, 2026

चंद्रभानू मित्र मंडल व पत्रकार संघ का भव्य आयोजन भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, राजनीति–पत्रकारिता के समन्वय पर जोर

Share करें

चंद्रभानू मित्र मंडल व पत्रकार संघ का भव्य आयोजन
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, राजनीति–पत्रकारिता के समन्वय पर जोर

संवाददाता: निलेश मालवीय

बदनावर।
चंद्रभानू मित्र मंडल एवं पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष द्वय महेश रावला, प्रेमचंद परमार एवं जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि के स्वागत-सम्मान हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन एक निजी गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच व युवा नेता योगेश मुकाती रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभानूसिंह सोलंकी ने की। शुभारंभ में अतिथियों द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पत्रकारिता समाज का दर्पण : महेश रावला

जिला उपाध्यक्ष महेश रावला ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा से करेंगे। पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जिस पर आमजन का भरोसा टिका होता है। राजनीति और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। धार और बदनावर क्षेत्र में चुनाव संचालन सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में पत्रकारों का सहयोग सराहनीय रहा है।

लोकतंत्र के सच्चे सिपाही हैं पत्रकार : प्रेमचंद परमार

जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार ने कहा कि पार्षद से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष तक के कार्यकाल में पत्रकारों का सहयोग हमेशा मिला। विकास कार्यों में पत्रकार सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। यदि कोई जनप्रतिनिधि गलती करता है तो पत्रकार ही उसे सुधार की राह दिखाते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज के सच्चे सिपाही हैं।

सशक्त समाज के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता जरूरी : मनोज सोलंकी

जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्हें धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलना चाहिए। सशक्त समाज के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता आवश्यक है। बदनावर की पत्रकारिता अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा है और उन्हें सदैव स्थानीय पत्रकारों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने पत्रकारों के सम्मान में कभी कमी न आने देने का भरोसा भी दिलाया।

पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पत्रकारों का भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभानूसिंह सोलंकी ने कहा कि नेता और पत्रकार मिलकर समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। भाजपा नेता योगेश मुकातीमोहनसिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।

बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में मीडियाकर्मी दिलीपसिंह चौहान, पोपसिंह राठौर, मनीष शर्मा, नवीन चौहान, विनय पाटीदार, विक्की राज पुरोहित, आशिष भाटिया, अनुप जायसवाल, डॉ. गोपालसिंह ठाकुर, तरुण रावल, दिलीप नागोरी, मनोहर पाटीदार, अल्ताफ मंसूरी, जमील कुरेशी, गोवर्धन घबाई, कमल सिंह सोलंकी, निलेश पाटीदार, राहुल शर्मा, सचित बाहेती, आशिष परमार, शिवशंकर रिंगनोदिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान केदार सेठ, भूपेन्द्र सिंह मस्ताना, जहांगीर लाला, वासुदेव पाटीदार, निशांत भाटी, मितेश शर्मा, कमल पाटीदार, बालकृष्ण पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, लड्डू सेठ, देवीलाल पाटीदार, संदीप मुकाती सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार महेश पाटीदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नवीन चौहान द्वारा किया गया।
समारोह ने पत्रकारिता और राजनीति के स्वस्थ, सकारात्मक और सहयोगी संबंधों का सशक्त संदेश दिया।

About The Author