March 2, 2026

29 वर्ष पूर्ण होने पर गौसेवा का संकल्प श्री दुर्गा धाम परिवार ने बैंड-बाजों के साथ गोग्रास रथ का किया शुभारंभ

Share करें

29 वर्ष पूर्ण होने पर गौसेवा का संकल्प
श्री दुर्गा धाम परिवार ने बैंड-बाजों के साथ गोग्रास रथ का किया शुभारंभ

संवाददाता: निलेश मालवीय

बदनावर।
नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव को आत्मसात कर निरंतर समाजसेवा में जुटे श्री दुर्गा धाम परिवार द्वारा माता रानी की बैठक के 29 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायी पहल की गई। इस अवसर पर श्री दुर्गा धाम परिवार के संस्थापक परम पूजनीय श्री मनीष जी के मार्गदर्शन में गोग्रास (गौ ग्रास) रथ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

गोग्रास रथ को बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रथ के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक गौ माता के लिए गोग्रास अर्पित किया। इस दौरान लोगों से गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया गया। रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति संवेदना, सेवा और संरक्षण का भाव जागृत करना रहा।

श्री दुर्गा धाम परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह पहल न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। गौ माता की सेवा को धर्म और कर्तव्य मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मण पाटीदार, रमेशचंद पवार, राधेश्याम सीरवी, संजय पाटीदार, भावेश पाटीदार, शुभम दुबे, राहुल नाहर, राधेश्याम राठौड़, विष्णु पाटीदार, अजय सारण, हरीश कुंडल, लोकेश आर्य, मुकेश बोडाना, दिनेश कुमावत, सुखदेव राठौड़, प्रदीप धाकड़, देवेश मोदी सहित श्री दुर्गा धाम परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी श्री दुर्गा धाम परिवार के सदस्य अनिल जी माली ने दी।
गोग्रास रथ का यह आयोजन नगर में गौ सेवा, सद्भाव और संस्कारों का संदेश फैलाने में प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ।

About The Author