श्री पाटीदार पारमार्थिक शैक्षणिक संस्था में वीर बाल दिवस पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
समाज या राष्ट्र सेवा का जज़्बा हो तो पारिवारिक सुख भी त्यागने पड़ते हैं – SDM प्रियंका मिमरोट
संवाददाता: निलेश मालवीय
बदनावर। श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास बदनावर द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर वीर बाल दिवस एवं वीर युवा वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि “यदि मन में समाज सेवा या राष्ट्र सेवा का संकल्प हो, तो लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पारिवारिक उत्सवों तक को त्यागना पड़ता है। मैंने भी प्रशासनिक सेवा में आने के लिए कई पारिवारिक कार्यक्रम छोड़े और 24 वर्ष की उम्र में डिप्टी कलेक्टर बनने का लक्ष्य हासिल किया।”
उन्होंने कहा कि चाहे खिलाड़ी बनना हो या बड़ा अधिकारी, समर्पण, अनुशासन और दृढ़ निश्चय दोनों के लिए अनिवार्य हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल डैडी ने की।
विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश पाटीदार ने कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। खेल और शिक्षा विद्यार्थी जीवन के दो अहम स्तंभ हैं। आत्मविश्वास के साथ किया गया हर कार्य निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।”
सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी बी.एल. पाटीदार ने शिक्षा में सुरक्षा एवं अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि एवं साहिबजादों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अतिथियों का स्वागत न्यास अध्यक्ष मोहनलाल डैडी, शिक्षा समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार, महाविद्यालय अध्यक्ष दिनेश पटेल, विद्यालय अध्यक्ष नारायण पटेल, विद्यापीठ अध्यक्ष गणपत पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण पूनम पवार (प्राचार्य, विद्यापीठ) ने दिया, जबकि खेलकूद प्रतिवेदन दिलीप परमार ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, पत्रकार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
वीर बाल दिवस – वीर युवा खेल पुरस्कार श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय, श्री अंबिका आदर्श विद्यालय एवं सरदार पटेल समूह के होनहार खिलाड़ियों को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन न्यासी कन्हैयालाल पाटीदार, दशरथ पाटीदार, शिक्षक प्रशांत सिंह पवार एवं महेश जामुन ने किया। अंत में कमलेश बैरागी (प्राचार्य, विद्यालय) ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की जानकारी न्यास प्रवक्ता श्री गणेश भावसार ने दी।
👉 यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करने वाला साबित हुआ।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर