March 2, 2026

UIDAI का बड़ा फैसला: 5 से 17 साल के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब पूरी तरह मुफ़्त

Share करें

🔴 ब्रेकिंग न्यूज | उत्तर प्रदेश

UIDAI का बड़ा फैसला: 5 से 17 साल के बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब पूरी तरह मुफ़्त

लखनऊ।
आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट पर लगने वाला शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब इस आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल निशुल्क कराया जा सकेगा।

UIDAI के इस फैसले से देशभर के करोड़ों अभिभावकों और बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक आधार केंद्रों पर बच्चों के फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट कराने के लिए अलग से शुल्क देना पड़ता था, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता था।

👉 महत्वपूर्ण जानकारी

  • 5 वर्ष की आयु पर होने वाला बायोमेट्रिक अपडेट पहले की तरह हमेशा मुफ़्त रहेगा।
  • 7 से 15 वर्ष (या 5–17 आयु वर्ग) के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अब 30 सितंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ़्त किया गया है।
  • सामान्य परिस्थितियों में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क लिया जाता है, जिसे अब इस अवधि के लिए माफ कर दिया गया है।
  • वहीं, एड्रेस या अन्य डेमोग्राफिक अपडेट के लिए पोर्टल के माध्यम से ₹75 और आधार केंद्र पर भी ₹75 शुल्क लागू रहेगा।

UIDAI का यह निर्णय खास तौर पर उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जिनके बच्चों का आधार अपडेट लंबित था। प्रशासन का मानना है कि इससे बच्चों के आधार रिकॉर्ड समय पर अपडेट होंगे और भविष्य में सरकारी योजनाओं, शिक्षा एवं अन्य सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

📢 अपील:
अभिभावक निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करा लें, ताकि आगे किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।

👉 जागरूक रहें | सही जानकारी साझा करें

About The Author