सप्तशक्ति संगम से जागी नारी-शक्ति, मातृशक्ति का भव्य सम्मेलन संपन्न
लखीमपुर खीरी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंदन चौकी में प्रताप नारायण मिश्र स्मारक के अंतर्गत आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नारी-शक्ति के सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक सशक्तिकरण पर सार्थक विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सुजीता कुमारी, सदस्य राज्य महिला आयोग (उ.प्र. सरकार) ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीतांजलि अग्रवाल, डायरेक्टर—श्यामल मिल्क प्रोडक्टर्स ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती राणा रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. पारुल, प्रांत बौद्धिक प्रमुख (अवध प्रांत), राष्ट्रीय सेविका समिति ने नारी-शक्ति के सात आयामों पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती ओमवती राणा व श्रीमती प्रिया रहीं, जबकि आयोजन का दायित्व श्रीमती सोमवती राणा, वरिष्ठ आचार्या ने निभाया। क्षेत्र की माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्या भारती जन शिक्षा समिति के संभाग निरीक्षक (सीतापुर) श्री रणवीर सिंह, विद्यालय प्रबंधक सलिल अग्रवाल, अध्यक्ष फूलसिंह राणा तथा प्रधानाचार्य श्री बलदेव श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने नारी-शक्ति के सम्मान, संस्कार और सशक्तिकरण का संदेश देकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
— नीरज कुमार, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर