निघासन के दुबहा गांव में आशा चयन परीक्षा सम्पन्न, कमल जायसवाल प्रथम स्थान पर चयनित
नीरज कुमार
ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी
दिनांक: 13 दिसंबर 2025
निघासन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा दुबहा में आशा बहुओं के चयन हेतु खुली बैठक एवं चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया डिप्टी सीएमओ लालजी पासी की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।
चयन परीक्षा में कुल तीन अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें कमल जायसवाल ने प्रथम स्थान, रुचि तिवारी ने द्वितीय स्थान तथा सताना देवी मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कमल जायसवाल का आशा पद पर चयन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सभा के प्रधान श्री बालकराम, पंचायत सचिव राजेश भार्गव, रवि वर्मा, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार गुरमुख सिंह, आशाराम (पंचायत सहायक) सहित स्वास्थ्य केंद्र दुबहा के केंद्र प्रभारी डॉ. आकाश गौतम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बताते हुए नवनियुक्त आशा कार्यकर्ता को शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर