March 2, 2026

पलिया के बम्हनपुर में सप्तशती संगम कार्यक्रम सम्पन्न, शिक्षा व नारी सशक्तिकरण पर रहा जोर

Share करें

पलिया के बम्हनपुर में सप्तशती संगम कार्यक्रम सम्पन्न, शिक्षा व नारी सशक्तिकरण पर रहा जोर

नीरज कुमार
ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी
दिनांक: 14 दिसंबर 2025

पलिया थाना क्षेत्र के लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, बम्हनपुर में आज सप्तशती संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और नारी सशक्तिकरण का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीनाक्षी जी, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन, उपस्थित रहीं। विद्यालय की आचार्या सुश्री रेखा गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका श्रीमती रेखा गुप्ता ने की। इस अवसर पर दिव्या द्विवेदी (समाज सेविका), हेड कांस्टेबल थाना मझगई, अलका चतुर्वेदी (BCM, स्वास्थ्य केंद्र निघासन), अतुल कुमार तिवारी (प्रधानाचार्य, चंदरानी सरस्वती विद्या मंदिर मझगई), नीरज जायसवाल (प्रधानाचार्य, सुर्ज प्रसाद रामदेवी सरस्वती विद्या मंदिर दुबहा), रामचंद्र सक्सेना (सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक) तथा गायत्री परिवार से जुड़े समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्रीमान राजीव पांडेय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्त माताएं-बहनें एवं विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संस्कारयुक्त शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

About The Author