March 2, 2026

पलिया रोड पर खुलेआम नियमों की धज्जियां—यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा ‘बिरला बलवान’ का थैला, किसान परेशान

Share करें

पलिया रोड पर खुलेआम नियमों की धज्जियां—यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा ‘बिरला बलवान’ का थैला, किसान परेशान

नीरज कुमार – ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी

📝 खबर सूत्रों के अनुसार

निघासन कस्बे के पलिया रोड स्थित पावर हाउस के पास भास्कर बीज भंडार की दुकान पर किसानों के साथ खुलेआम मनमानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां यूरिया की बोरी लेने पर किसानों को जबरन ‘बिरला बलवान’ का थैला खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान चाहें या न चाहें, लेकिन दुकानदार द्वारा थैला थमा दिया जा रहा है।

ग्रामीण किसानों का कहना है कि मौसमी फसलों के लिए उन्हें सिर्फ यूरिया की आवश्यकता है, लेकिन यूरिया तभी दी जा रही है जब उसके साथ अतिरिक्त उत्पाद खरीदा जाए। मजबूरी में किसान यह थैला लेने को विवश हैं। यही नहीं, किसानों ने यूरिया ओवररेट पर बेचने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

किसानों का दर्द—”खरीद मजबूरी में, नुकसान हमारी जेब को”

दुकान के बाहर खड़े किसानों ने बताया कि—

“यूरिया की बोरी के साथ थैला जबरन दिया जा रहा है। मना करने पर यूरिया नहीं मिलती। खेती के समय में हम क्या करें?”

किसानों का कहना है कि पहले ही खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, ऊपर से ओवररेट और जबरन बिक्री ने हालात और बदतर कर दिए हैं।

अधिकारियों पर उठे सवाल—”कुंभकरणी नींद में विभाग”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं। निघासन क्षेत्र में आए दिन यूरिया की किल्लत और ओवररेट की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी से दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई की मांग

किसानों और सामाजिक लोगों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि—

  • यूरिया की जबरन टैगिंग बिक्री पर तत्काल रोक लगे
  • भास्कर बीज भंडार की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए
  • ओवररेट वसूली पर लाइसेंस निरस्त किया जाए

अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो किसानों का आक्रोश कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।

सवाल बड़ा है—क्या किसान को उसकी जरूरत की खाद बिना शर्त और उचित दाम पर मिल पाएगी, या यूं ही लूट का शिकार होता रहेगा?

About The Author