March 2, 2026

एसपी जय प्रकाश सिंह ने ग्राम चौकीदारों को बांटे कंबल, सतर्क निगरानी के दिए सख्त निर्देश बीघापुर तहसील, उन्नाव | अमर आनंद सिंह की रिपोर्ट शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्नाव पुलिस द्वारा मानवीय और सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना अचलगंज पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) तथा मधुप नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बीघापुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए, किसी भी आपराधिक या संदिग्ध घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए, ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखी जाए। एसपी ने कहा कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच एक मजबूत कड़ी हैं, जिनकी सक्रियता से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। कंबल वितरण के साथ-साथ दिए गए दिशा-निर्देशों से ग्राम चौकीदारों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Share करें

एसपी जय प्रकाश सिंह ने ग्राम चौकीदारों को बांटे कंबल, सतर्क निगरानी के दिए सख्त निर्देश

बीघापुर तहसील, उन्नाव | अमर आनंद सिंह की रिपोर्ट

शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्नाव पुलिस द्वारा मानवीय और सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना अचलगंज पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) तथा मधुप नाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बीघापुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि

  • थाना क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए,

  • संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए,

  • किसी भी आपराधिक या संदिग्ध घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए,

  • ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखी जाए।

एसपी ने कहा कि चौकीदार पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच एक मजबूत कड़ी हैं, जिनकी सक्रियता से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

कंबल वितरण के साथ-साथ दिए गए दिशा-निर्देशों से ग्राम चौकीदारों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।

About The Author