March 2, 2026

जनसेवा की मिसाल: शीतलहर के बीच सभासद अमन गुप्ता ने जरूरतमंदों को पहुंचाई राहत

Share करें

जनसेवा की मिसाल: शीतलहर के बीच सभासद अमन गुप्ता ने जरूरतमंदों को पहुंचाई राहत

अतर्रा (बाँदा)।
अतर्रा नगर में लगातार बढ़ती भीषण ठंड और शीतलहर के बीच वार्ड नंबर 18 तुलसी नगर के सभासद अमन गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। दिनांक 9 जनवरी को उन्होंने अपने वार्ड के गरीब, वृद्ध एवं असहाय नागरिकों के बीच कंबल वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई।

कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक प्रभावित गरीब तबका होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभासद अमन गुप्ता ने व्यक्तिगत पहल करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने स्वयं मौजूद रहकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

इस मौके पर सभासद अमन गुप्ता ने कहा कि उनका प्रयास है कि वार्ड का कोई भी नागरिक ठंड या किसी अन्य परेशानी से असहाय महसूस न करे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण में नगरवासियों को जीवन यापन कराना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उनके युवा सहयोगी अंकित पांडेय, अमन गुप्ता, प्रिंस बंबड्या, सुधांशु, अभिषेक, बाउवा, हिम्मत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव से कंबल वितरण किया।

स्थानीय नागरिकों ने सभासद की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता के सच्चे सेवक होते हैं, जो जरूरत के समय आगे बढ़कर मदद करते हैं।

About The Author