लखीमपुर खीरी में महिंद्रा का मेगा लॉन्च, भविष्य की मोबिलिटी की झलक
रिपोर्टिंग : सत्रुजीत सिंह
लखीमपुर खीरी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नया इतिहास रचते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 12 जनवरी को लैंडमार्क होटल (फन मॉल) में अपनी दो बहुप्रतीक्षित गाड़ियों — नई XUV-7XO और नई इलेक्ट्रिक 9Ace — को भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों की बड़ी मौजूदगी रही।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अपने कर-कमलों से दोनों गाड़ियों का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता भी हैं और इस दिशा में महिंद्रा अग्रणी भूमिका निभा रही है।

नई इलेक्ट्रिक 9Ace एंग्लो प्लेटफॉर्म पर आधारित एक अत्याधुनिक 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। गाड़ी की खास बात यह है कि पीछे की सीटें भी पूरी तरह वातानुकूलित हैं, जिससे हर यात्री को प्रीमियम अनुभव मिलता है। सह-चालक के लिए दिया गया ‘बॉस मोड’ फीचर पीछे बैठे यात्री को अपनी सीट एडजस्ट करने की पूरी सुविधा देता है।
वहीं दूसरी ओर, नई XUV-7XO तकनीक और लग्ज़री का शानदार संगम है। इसमें पहली बार दुनिया में पेश की गई DAVINCHI सस्पेंशन डंपिंग तकनीक दी गई है, जो फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डंपिंग के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। गाड़ी में 31.2 सेंटीमीटर की C2C HD ट्रिपल स्क्रीन दी गई है, जिसमें डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है, जिससे म्यूजिक और वीडियो का अनुभव बिल्कुल सिनेमा थिएटर जैसा हो जाता है।
XUV-7XO दो अलग-अलग इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें ऑटोमैटिक डोर ओपन और क्लोज की आधुनिक तकनीक दी गई है। खास बात यह है कि शुरुआती मॉडल से ही इसमें अलेक्सा और चैट-जीपीटी जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो इसे तकनीक के मामले में और भी आगे ले जाते हैं।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक श्री दिनेश अग्रवाल, श्री देशदीपक अग्रवाल, महिंद्रा की एरिया मैनेजर वेदिका श्रीवास्तव और विशाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने गाड़ियों का अवलोकन किया और टेस्ट ड्राइव में भी गहरी रुचि दिखाई।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर