लहरपुर में अवैध खनन पर कड़ा प्रहार
मौरंग-गिट्टी-बालू से लदे ट्रकों व लकड़ी लदी ट्रालियों पर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी का हंटर
लहरपुर।
अवैध खनन और अवैध परिवहन पर नकेल कसते हुए तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने देर रात नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रातभर सड़कों पर घूम-घूम कर की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
चेकिंग के दौरान मौरंग, गिट्टी व बालू से लदे करीब एक दर्जन ट्रकों को पकड़कर कोतवाली लाया गया, जहां उन्हें खड़ा कराया गया। वहीं लकड़ी से लदे एक ट्रक, एक डीसीएम तथा आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर तहसील प्रांगण में सुरक्षित खड़ा कराया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के वैध कागजातों की जांच की गई। बिना प्रपत्र और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और लकड़ी के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर