March 2, 2026

तहसील सदर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस”

Share करें

तहसील सदर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ “सम्पूर्ण समाधान दिवस”

लखीमपुर खीरी।
जनपद में जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना आवश्यक है, उनके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि जनविश्वास बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण अपने-अपने सर्किल अंतर्गत तहसील मुख्यालयों पर उपस्थित रहे और वहां प्राप्त जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

About The Author