डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस,
जनसमस्याओं के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी | 18 जनवरी
आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण को लेकर सोमवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जनशिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि गरीब, पीड़ित, जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतारा जाए।
डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या केवल फाइल तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक समाधान किया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं संवाद करें, उसकी पीड़ा और भावना को समझें तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ समस्या का समाधान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों, आवेदनों का समयबद्ध और संतुष्टिपरक निस्तारण ही प्रशासन की कार्यप्रणाली की पहचान है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी इसमें पूरी रुचि और गंभीरता दिखाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। विशेषकर भूमि संबंधी
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर