March 1, 2026

**पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का टकरावदा में ऐतिहासिक स्वागत,

Share करें

**पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का टकरावदा में ऐतिहासिक स्वागत,

घोड़ी पर सवार होकर बैंड-बाजों के साथ निकाला भव्य जुलूस**

संवाददाता: निलेश मालवीय

बदनावर।
क्षेत्र के ग्राम टकरावदा में शनिवार को विकास, उत्साह और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के आगमन पर ग्रामीणों ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर बैंड-बाजों के साथ गांव में भव्य स्वागत जुलूस निकाला। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ग्राम पंचायत टकरावदा द्वारा आयोजित भू-पट्टा वितरण, विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में पूर्व मंत्री दत्तीगांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लाखों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, वहीं सैकड़ों हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण भी किया गया।

“गांवों की तरक्की से ही देश का विकास संभव” – दत्तीगांव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि

“भारत की आत्मा गांवों में बसती है। जब तक गांव विकसित नहीं होंगे, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता। भाजपा सरकार ने हर वर्ग की चिंता करते हुए योजनाएं बनाईं हैं, जिससे शहर से लेकर गांव तक विकास की रफ्तार तेज हुई है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में भैंसोला में विकसित हो रहा देश का पहला पीएम मित्रा पार्क और तिलगारा में बन रहा औद्योगिक पार्क बदनावर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इससे न केवल विकास को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे और क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा।

230 हितग्राहियों को मिले आवासीय पट्टे

इस अवसर पर 230 हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही

  • रामदेव मंदिर से चामुंडा माता मंदिर तक सीसी रोड निर्माण,

  • पाटीदार समाज धर्मशाला से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन,

  • गांव के विभिन्न मोहल्लों में 19 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बने सीमेंट कांक्रीट सड़क व नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण,

  • 3 लाख 54 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण,

  • वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 135 प्रधानमंत्री आवासों का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने रामदेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपनी ओर से 200 बोरी सीमेंट देने की घोषणा कर ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

बैंड-बाजों के साथ निकला भव्य जुलूस

मंचीय कार्यक्रम से पूर्व ग्रामवासियों ने सुंदरलाल पाटीदार के निवास से लेकर निम चौक तक पूर्व मंत्री दत्तीगांव का घोड़ी पर सवार होकर बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत जुलूस निकाला। गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते इस जुलूस में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

ये रहे मंचासीन अतिथि

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदी एवं महेश रावला, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर मुकाती, ईश्वर कटारा, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी, जिला सहकार्यालय मंत्री अनामिका ठाकुर, जनपद सदस्य बाबूलाल गिरवाल, भाजपा बिड़वाल मंडल अध्यक्ष संतोष ढोलकिया, मनीष गुर्जर, दिलीप सिंह सोलंकी, नितिन सावंत, धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण ग्राम पंचायत उपसरपंच वीरेंद्रसिंह पटेल ने दिया। सरपंच लालसिंह राणावत, सचिव सुरेश वैष्णव, उपसरपंच वीरेंद्रसिंह पटेल सहित ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष ढोलकिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन सरपंच लालसिंह राणावत ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

About The Author