March 2, 2026

हाथी हमले में मृतक के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, ₹25 हजार की आर्थिक सहायता

Share करें

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर

ग्राम भगवंतनगर में हाथी के हमले में हुई बहादुर की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार के बीच पहुँचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और मृतक की पत्नी श्रीमती देवी को ₹25,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर हाथी हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के ठोस इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।

विधायक ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और वन विभाग मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

About The Author