लखीमपुर में टप्पेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, दो शातिर गिरफ्तार 🚨
लखीमपुर कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026, धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आज दिनांक 20.01.2026 को की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1️⃣ संजय नाथ पुत्र बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम पथौड़, थाना सदर, जिला बरनाला (पंजाब)
2️⃣ दीपक नाथ पुत्र राजविन्दर नाथ, निवासी ठिकरीवाला, थाना सदर, जिला बरनाला (पंजाब)
के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक पाकेट पर्स, एक आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड, 04 विजिटिंग कार्ड तथा ₹4500/- नगद बरामद किए हैं, जो टप्पेबाजी की घटना से जुड़े होने की आशंका है।
कोतवाली सदर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से न केवल अपराधियों में हड़कंप मचा है, बल्कि आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है।
👉 लखीमपुर पुलिस का संदेश साफ है—अपराध चाहे जैसा हो, कानून से बचना नामुमकिन है।
More Stories
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा भव्य ओपन माइक शो का आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा
होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क अतर्रा कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, जाम–सफाई–बिजली व्यवस्था पर हुई विस्तार से चर्चा
नेशनल हाईवे-35 पर भीषण हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर