March 2, 2026

Breaking News

लखीमपुर खीरी, 23 दिसंबर।तहसील लखीमपुर क्षेत्र के मुरादनगर के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल...

लखीमपुर खीरी के गोला डिपो में कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डिपो से जुड़े कुल 122 कर्मचारियों—एआरएम, चालक, परिचालक, सफाई कर्मी, मिस्री सहित अन्य स्टाफ—की विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के अनुसार शिविर में एचआईवी, सिफीलिस, हेपेटाइटिस-बी (एचबीएसएजी), हेपेटाइटिस-सी (एचसीवी) और टीबी की जांच की गई, जिसमें हेपेटाइटिस-बी के 2 मामले और सिफीलिस का 1 मामला रिएक्टिव पाया गया, जबकि एचआईवी का कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं निकला। टीबी की जांच के तहत 37 कर्मचारियों का एक्स-रे और 9 का स्पुटम परीक्षण कराया गया, साथ ही 80 लोगों की आंखों की जांच भी की गई। शिविर में मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने कर्मचारियों को नियमित जांच के महत्व, बीमारियों की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार के लाभों की जानकारी दी तथा किसी भी लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। शिविर में डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, चित्रांशु समाज कल्याण परिषद, एचआईवी-टीबी कोऑर्डिनेटर, डीएसआरसी काउंसलर, पीपीटीसीटी जिला महिला अस्पताल, एनटीईपी स्टाफ और सीएचसी गोला का स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

गोला डिपो में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 122 कर्मचारियों की हुई विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग लखीमपुर खीरी। गोला डिपो में...

किसान सम्मान दिवस : खीरी में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ मना चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन डीएम ने सम्मान...

धार से बड़ी राजनीतिक खबर | कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन **पेड़ काटने का कटर लेकर बैठक में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष...

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखीमपुर खीरी नकली सोने की ईंट दिखाकर डेढ़ लाख की ठगी, निघासन पुलिस ने दो शातिर...

केले के तने से आत्मनिर्भरता की ओर: सीडीओ ने कृषकों को दिया सीख को गांव-गांव पहुंचाने का संदेश लखीमपुर खीरी...

शिक्षा, संस्कृति और समाज का नया मंच: छाउछ में बन रहा जिले का पहला 300 सीटर आधुनिक ऑडिटोरियम लखीमपुर खीरी...

श्रावण से पहले अधूरा रहा तो कार्रवाई तय: गोला शिव मंदिर कॉरिडोर पर डीएम का अल्टीमेटम लखीमपुर-खीरी प्रशासन ने गोला...